सुकमा: सुकमा में पूर्व नक्सलियों ने थाम ली कार की स्टीयरिंग, बंदूक से ड्राइविंग तक बड़ा बदलाव
Sukma, Sukma | Jul 9, 2026 सुकमा के 31 पूर्व नक्सली अब बंदूक छोड़कर कार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। 30 दिन के प्रशिक्षण में उन्हें ड्राइविंग साथ ही मरम्मत और सड़क सुरक्षा भी सिखाई जा रही है। ये नया कदम उनके लिए रोजगार और एक नई जिंदगी का रास्ता खोल रहा है।