मैनपुरी: एलाऊ क्षेत्र में दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
थाना क्षेत्र के नगला सोती निवासी सत्यनारायण पुत्र रामदास के साथ दबंगों ने घर कर मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया है। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।