शुजालपुर: शादी वाले घर से ₹12 लाख की चोरी, 24 घंटे में घर से ही सामान बरामद
शुजालपुर मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगलाय में शादी की तैयारियों के बीच करीब 12 लाख रुपये के जेवर व नकदी चोरी होने का मामला सामने आया। फरियादी सज्जन सिंह धनगर (55) ने पुलिस को बताया कि पेटी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद 7 अप्रैल को गायब मिले। घटना 6 अप्रैल दोपहर उस समय हुई जब घर सूना था। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। आश्चर्यजनक रूप से 9