बिहारीगंज: आलमनगर::वज्रपात का कहर: दंपति की दर्दनाक मौत, 24 जून को बेटी की शादी थी
मधेपुरा के आलमनगर में वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। परेल गांव के शंभू मंडल और उनकी पत्नी कविता देवी की खेत में बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मक्का की फसल की तैयारी कर रहे थे। सबसे दुखद बात यह है कि उनकी बेटी की शादी 24 जून को होने वाली थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है