बेगूसराय: कारगिल भवन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में दिशा बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
कारगिल विजय सभा भवन में जिला विकास समन्वय समिति (दिशा) की बैठक बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्य्क्षता में शुक्रवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक से पूर्व केंद्रीय मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बैठक से पूर्व वंदे मातरम एवं बिहार गीत की प्रस्तुती की गई तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गयी.