भरथना: बकेवर के लखना में महापुरुषों के चित्रयुक्त झंडों के कथित अपमान पर बसपा का आक्रोश, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
बकेवर थाना कस्बे के लखना कस्बे में महाराणा प्रताप जयंती के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, कांशीराम तथा मायावती के चित्रयुक्त झंडों के कथित अपमान को लेकर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।सोमवार दोपहर 3 बजे इस संबंध में भन्ते धम्म विजय ने बसपा नेताओं के साथ थाना बकेवर पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा।