बहोरीबंद: किटहा नाला के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के किटहा नाला, संजय निकुंज नर्सरी के पास वाहन क्रमांक एमपी 40 जीए 1039 की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे में घायल युवक की पहचान रिखी राम उर्फ वासु पटेल (32 वर्ष), पिता सुख-चैन पटेल, निवासी चनपुरा थाना बाकल के रूप में हुई है। हादसे के बाद युवक को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई