सहारनपुर: कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी और सरकार की सख्ती न दिखाने का विरोध करते हुए निकाली सद्बुद्धि यात्रा
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण, सरकार द्वारा मुख्य अभियुक्त को बचाने तथा आस्था के साथ खिलवाड़ के विरोध में मंगलवार शाम 6:00 बजे सद्बुद्धि यात्रा निकाली। यात्रा कांग्रेस महानगर कार्यालय (गुरुद्वारा रोड) से आरंभ होकर अंबाला रोड होते हुए घंटाघर चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंची।