मेहसी: जय बजरंग थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 किलो चरस के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
जय बजरंग थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो किलो चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बरामद चरस की कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान रक्सौल स्थित लक्ष्मीपूर वार्ड संख्या 09 निवासी सुनैना देवी के रूप मे की गई है। जानकारी पुलिस के द्वारा मंगलवार दोपहर करीब 03:10 बजे दिया गया।