पाली: नाराहट पुलिस के खदेड़ने के दौरान कुएं में गिरने से युवक की मौत, शादी से पूर्व परिजनों का बुरा हाल
Pali, Lalitpur | Mar 22, 2026 ग्राम सौरई निवासी युवक अपने बहनोई एवं अन्य साथी के साथ घर की ओर लौट रहा था।इसी दौरान रास्ते में खड़े होने पर अचानक मौके से गुजर रही नाराहट पुलिस द्वारा उनके साथ गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए खदेड़ा गया। जहां भागते समय शिवम की खेत में खुदे एक कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। शादी के 9 दिन पूर्व शिवम की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।