बलौदा: कुरमा गांव से देसी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 41 पाव देसी शराब जब्त
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी अश्वनी खूंटे को कुरमा गांव से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 41 पाव देशी शराब को जब्त किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अश्वनी खूंटे देशी शराब की अवैध बिक्री कर।