छतरपुर: धसान नदी में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, करंट लगने की आशंका, ज़िला अस्पताल में पोस्टमार्टम
छतरपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्रा गांव में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां 40 वर्षीय चिरोंजी लाल की धसान नदी में डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, चिरोंजी लाल नहाने के लिए नदी में गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम आज 09 अप्रैल दोपहर करीब 1:00 बजे जिला अस्पताल में करवाया गया है।