अमरोहा: मिनी स्टेडियम में अमरोहा महोत्सव में गुम हुए 6 बच्चों को सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
Amroha, Amroha | Feb 20, 2024 मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस कंट्रोल रूम "अमरोहा महोत्सव" में तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा सराहनीय कार्य को अंजाम दिया गया है। दरअसल अपने परिजनों के साथ महोत्सव में घूमने के दौरान गुम हुए 6 बच्चों को CCTV की मदद से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।