फिरोज़ाबाद: दौलतपुर में गूंजा नाम: समाजसेवा की मिसाल बने देशराज, स्टील की बाल्टी वितरण कर लूटा जनमानस का दिल
दौलतपुर में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा रविवार सुबह 11 बजे करीब उस समय खास बन गई, जब क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी देशराज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। सादगी, समर्पण और सेवा भाव की प्रतिमूर्ति देशराज ने न केवल कार्यक्रम में सहभागिता की, बल्कि कलश भरने वाली कन्याओं को स्टील की बाल्टी एव उसके अंदर मिष्ठान वितरण कर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।