शमशान कली मंदिर गढ़वा नदी महागामा में अज्ञात चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना में मंदिर प्रांगण में लगे मोटर, बजा, गैस सिलेंडर, पंखा, वेपर लाइट आदि की चोरी हो गई है। घटना में लाखों रुपए का सामान की चोरी कर ली गई है।घटना के संबंध में मुन्ना तिवारी उर्फ वीरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।