मंझनपुर: कोतारी पश्चिम के पास पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, मचा कोहराम
कोतारी पश्चिम के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां, हाल पता गड़रियन का पुरवा ओसा निवासी दावन लाल पुत्र अलोपी अपने साथी राम भरोसे पुत्र लक्ष्मण सरोज के साथ दिवर कोतारी से पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे।