स्वर्गीय चन्देश्वर चौधरी के पीड़ित परिवार से मिलने दिनारा जाते समय राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, तेजस्वी यादव,
स्वर्गीय चन्देश्वर चौधरी के पीड़ित परिवार से मिलने दिनारा जाते समय राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार के युवाओं के आइकॉन एवं न्याय की लड़ाई के प्रतीक माननीय श्री तेजस्वी यादव जी के जगदीशपुर आगमन पर मेरे राजद कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत किया, उसके लिए मैं आप सभी का दिल से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूँ।
मेरी अनुपस्थिति में भी आपने जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रवेश सीमा खादर मोड़, मध्य सीमा जगदीशपुर नया टोला मोड़ एवं अंतिम सीमा सोनवर्षा सहित भोजपुर-रोहतास क्षेत्र में माननीय श्री तेजस्वी यादव जी का भव्य स्वागत कर मेरी उपस्थिति और सम्मान को दर्ज कराया।
आप सभी ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर एवं स्वागत का प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया तथा “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” और “बिहार के अगले मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जिंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारों से अपना उत्साह एवं समर्थन प्रकट किया।
माननीय श्री तेजस्वी यादव जी ने भी आप सभी के स्नेह, सम्मान और अभिवादन को सहर्ष स्वीकार किया।
आपका यह प्यार, विश्वास और समर्पण मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है।आप सभी राजद कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार।
Arrah, Bhojpur | Aug 8, 2026