ग्वालियर गिर्द: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, महिला की मौत, 2 मासूम घायल, कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
एक सड़क हादसे में घायल 34 वर्षीय महिला प्रियंका बाथम की सोमवार को मौत हो गई,घटना रविवार सुबह की है।पवन कुमार अपनी बुआ प्रियंका बाथम और उनके दो बच्चों के साथ बाइक से ग्वालियर आया था। जब वह देवराज हॉस्पिटल के पास से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात कार चालक ने लापरवाही और तेज़ रफ्तार से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।जिससे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।