शाहजहाँपुर। थाना कांट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्रिया कलाँ की मुख्य बाजार बीच गली, तिराहे के पास में एक खतरनाक बिजली का खंभा लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। खंभा में करंट की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई पशु-पक्षी इस खंभे के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।