केना का हैंडपंप 15 दिनों से खराब, पीने के पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण, विभाग नहीं दे रहा ध्यान
कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत केना में बीते लगभग 15 दिनों से हैंडपंप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि गांव के लोग रोजाना पानी की तलाश में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है।