मुज़फ्फरनगर: यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां, व्यस्त सड़क पर 6 सवारी बैठाकर दौड़ाई स्कूटी, पुलिस को दी खुली चुनौती
यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां,व्यस्त सड़क पर 6 सवारी बैठाकर दौड़ाई स्कूटी, पुलिस को खुली चुनौती मुजफ्फरनगर नई मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपा रोड पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही स्कूटी पर 6 नाबालिग बच्चे सवार होकर लापरवाही से सफर करते नजर आ