पन्ना: पन्ना में चुनावी उत्सव की शुरुआत: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रथ रवाना
Panna, Panna | Mar 20, 2024 चुनावी उत्सव की शुरुआत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पन्ना कलेक्ट्रेट भवन से कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया। जिला पंचायत सीईओ ने मीडिया को बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा की गई है और खजुराहो लोकसभा सीट में 26 अप्रैल को मतदान होगा।