पन्ना: निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए मतदाता सी-विजिल एप पर कर सकेंगे शिकायत, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Panna, Panna | Mar 20, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी व पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकों को निर्वाचन संबंधी शिकायतें करने के लिए सी-विजिल एप उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी कोई भी लाइव फोटो, वीडियो व ऑडियो शिकायत के रूप में उपलब्ध कराते हैं तो अगले 100 मिनट में शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।