बेरमो: करगली बाजार से सुभाष नगर तक सड़क मरम्मत शुरू, जेसीबी से हो रहा समतलीकरण
Bermo, Bokaro | Jul 13, 2026 बेरमो के करगली बाजार से सुभाष नगर जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत का कार्य सोमवार को शुरू कर दिया गया है।समय लगभग साढ़े 12 बजे बताया गया कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के निर्देश पर यह कार्य कराया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी के नेतृत्व में जेसीबी के माध्यम से सड़क को समतल एवं दुरुस्त किया जा रहा है।