अरवल: अम्वेकर भवन में बिहार पेंशनर समाज की बैठक, कार्यालय भवन निर्माण के आश्वासन पर विधायक के प्रति व्यक्त की प्रसन्नता
Arwal, Arwal | May 15, 2026 बिहार पेंशनर समाज की बैठक अम्वेकर भवन में जयप्रकाश नारायण सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्थानीय विधायक मनोज शर्मा द्वारा पेंशनर समाज के कार्यालय भवन निर्माण हेतु जो आश्वासन दिया गया, उसे समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की। पिछले दिनों निधन होने वाली मीना कुमारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि दी गई।