करहल: बरनाहल क्षेत्र में पेड़ से टकराई कार, कार सवार वन दरोगा की हुई मौत, दो अन्य लोग घायल, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
बरनाहल थाना क्षेत्र में करहल क्षेत्र में तैनात वन दरोगा विपिन यादव की दुहुली से लौटते समय पेड़ से कार टकरा गई। जिससे वन दरोगा विपिन यादव की मौके पर मौत हो गई तो वहीं उनके दो अन्य साथी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक वन दरोगा के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का उपचार जारी बना हुआ है।