गुमला: घर से ₹6500 लेकर निकला 13 वर्षीय छात्र लापता, मां ने सदर थाना में लगाई खोज की गुहार
Gumla, Gumla | Jun 30, 2026 सदर थाना क्षेत्र के सिसई रोड बहमनी निवासी वेरोनिका कुजूर ने मंगलवार को सदर थाना में आवेदन देकर अपने 13 वर्षीय पुत्र बेसबिन कुजूर की तलाश की गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, उनका पुत्र डॉन बॉस्को स्कूल का छात्र है। 28 जून को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच वह घर से ₹6500 लेकर कैफे सेंटर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया।