परसिया: पরাসिया में तीन दिन मिलेंगी शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं, डॉक्टर शनिवार, मंगलवार और गुरुवार को उपलब्ध रहेंगे
परासिया सिविल अस्पताल और क्षेत्र में छह महिनें से शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं होने की खबरों के बीच प्रशासन ने सप्ताह के तीन दिनों के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध कराने का पत्र जारी किया है। एसडीएम परासिया शुभम कुमार यादव ने सीएमएचओं का एक पत्र जारी किया जिसमें दो चिकित्सकों की सेवाएं सप्ताह के तीन दिन परासिया अस्पताल में दी गई है।