झालरापाटन: जोगन खेड़ी गांव में वृद्ध को उसके समधी ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल किया
झालावाड़ के सीमावर्ती जोगन खेड़ी गांव में एक वृद्ध को उसी के समधी ने पीट पीट कर घायल कर दिया वृद्ध को उपचार के लिए गुरुवार शाम 5:00 झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायल राधेश्याम ने बताया कि उसका समाधि गिरिराज उसके पुत्र सूरज के साथ मारपीट कर रहा था तो उसने बीच बचाव करने की कोशिश की तो गिर्राज ने उसको भी लाठी से पीट कर घायल कर दिया।