झालरापाटन: कालीसिंध नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, नहाते समय हुआ हादसा, गोविंदपुरा गांव की घटना
झालरापाटन के गोविंदपुरा गांव के समीप कालीसिंध नदी में डूबने से एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शव मिलने के बाद झालरापाटन पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी चंपालाल ने बताया कि गोविंदपुरा निवासी छगनलाल बुधवार दोपहर नदी में नहाने गया था। नहाते समय पैर फिसल जाने से वह नदी में डूब गया। आज उसका शव मिला है।