कानपुर: कल्याणपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने शुरू की हड़ताल, ज्ञापन सौंपकर रखी गई मांग
कल्याणपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में गुरुवार सुबह 11 बजे से वकीलों की हड़ताल शुरू हो गई।कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों को रखा है।महामंत्री अमित सिंह ने कहा की मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा,एक सरकारी नौकरी और सभी मांगे पूरी न हुई तो हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी।