पटना ग्रामीण: बोरिंग रोड चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार रोकने की कोशिश की, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
बोरिंग रोड चौराहे पर मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि वाहन चेकिंग की जा रही थी। मौके से कई लोगों को शराब पीने समेत यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में डिटेन भी किया गया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने जब एक कार को रोकना चाहा, तो कार चालक भागने की फिराक में ट्रैफिक पुलिस पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।