रामगढ़: नौगांव में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, परिवार रातों-रात बेघर
Ramgarh, Alwar | Apr 26, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांव थाना इलाके के खरखड़ा गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडों, फर्सी और धारदार हथियारों से लैस होकर एक परिवार के घर में घुस गए और जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।