बेगूसराय: फतेहपुर: हत्या मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, सदर DSP ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर में सुनील कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन कर दिया है. घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 05:00 बजे सदर डीएसपी- 1 सुबोध कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही.