परसिया: मजदूर दिवस पर इंटक ने सेवानिवृत्त साथियों का सम्मान किया, चांदामेटा में 16 सूत्रीय मांग पत्र पारित
मजदूर संगठन इंटक ने मजदूर दिवस पर चांदामेटा के बैडमिंटन हाल मैदान में सेवानिवृत्त साथियों का सम्मान किया। कामगारांे और उद्योग के हित में सोलह प्रस्ताव पारित किए गए। शुक्रवार को तीन बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया गया।मजदूर दिवस के कार्यक्रम में एसक्यू जमा अध्यक्ष इंटक वेकोलि , श्याम सुन्दर यादव अध्यक्ष म.प्र.इंटक के आथित्य में किया गया।