मंझनपुर: मंझनपुर खनन कार्यालय में ड्यूटी पर मुस्तैद होमगार्ड पर बालू पट्टाधारक जावेद ने तानी पिस्टल, मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी के खनन कार्यालय मंझनपुर में ड्यूटी पर मुस्तैद एक होमगार्ड के ऊपर बालू पट्टाधारक ने पिस्टल तान दी। उसने गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी भी दी। पीड़ित ने खनन अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी पर कार्रवाई के लिए उसने आईजीआरएस का सहारा लिया। इस मामले में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।