हरदोई: सांडी थाना क्षेत्र के लक्षन पुरवा गांव के पास सड़क हादसे में घायल महिला की मेडिकल कालेज में मौत, पोस्मार्टम हुआ
Hardoi, Hardoi | Mar 29, 2024 सांडी थाना क्षेत्र के लक्षन पुरवा निवासी विमल की पत्नी अर्चना देवी गुरुवार की रात करीब दस बजे सड़क पार कर रही थी ।इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।टक्कर लगने से अर्चना घायल हो गई।परिजन अर्चना को लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे।जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां पर उसकी मौत हो गयी।मृतका के शव का पोस्टमार्टम बुधवार हुआ।