गभाना: कलुवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चोरों ने पंखे और कीमती सामान की चोरी की, पुलिस तलाश में जुटी
गभाना क्षेत्र के गांव कलुवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात अज्ञात चोर अस्पताल परिसर में घुस गए और वहां से पांच पंखे तथा वाई-फाई उपकरण समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।