ग्वालियर गिर्द: गैस कारोबारी के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, दिनदहाड़े 10 लाख से ज्यादा के गहने उड़ाए
शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के बृजविहार कॉलोनी में रहने वाले एक गैस कारोबारी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों के गहने उड़ा दिए। इस घटना को अज्ञात बदमाशों ने बुधवार दोपहर 3 बजे अंजाम दिया बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसकी डीवीआर को भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।