अगिआंव: मुहर्रम को ले अजीमाबाद थाना में की गई शांति समिति की बैठक
Agiaon, Bhojpur | Jul 12, 2024 मुहर्रम को ले आज अजीमाबाद थाना परिसर में थानाध्यक्ष नशीम खान के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी जुलुश कमिटी व जनप्रतिनिधियों से कहा कि आपलोग शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम को मनाए। शराब, डीजे व हथियार पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। कोई भी ब्यक्ति इस नियम के विरुद्ध गया तो करवाई की जाएगी।