अगिआंव: बेरथ में जर्जर पुल हुआ ध्वस्त, आवागमन हुआ बाधित
प्रखण्ड के बेरथ गांव में नहर पर बना पुल ध्वस्त हो चुका है , बहुत दिनों से ये पुल जर्जर था जो आज धवस्त हो गया। पुल टूटने से बेरथ, अकोड़ा, डेगोडीहरी गांव में जाने का संपर्क टूट चुका है। साथ ही इस पुल से किसान खेतो में खेती करने जाते थे जो आज खत्म हो चुका है। किसानों ने सांसद व विधायक से जल्द पुल बनवाने की मांग किया गई, नही तो सैकड़ों बीघा खेत खाली रह जाएगा।