झाझा: चांय और दादपुर हेल्थ एंड वेलनेंस सेंटर पर टीकाकरण और गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच का हुआ उद्दघाटन
Jhajha, Jamui | Sep 15, 2024 बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत झाझा रेफरल अस्पताल अंर्तगत चांय और दादपुर में बने हेल्थ एवं वेलनेंस सेंटर पर बच्चों को लगने वाली सभी तरह की टीका और गर्भवती महिला की स्वास्थ्य जांच सप्ताह में सोमवार, मंगलवार और गुरूवार को किया जाएगा। जिसका उदघाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अरूण कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।