झाझा: औरैया गांव में जानलेवा हमला में घायल हुए व्यक्ति की जमुई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत।
Jhajha, Jamui | Sep 15, 2024 औरेया गांव में सोये अवस्था में शनिवार की रात्रि में काशी यादव पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर देने के बाद जमुई में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। परिजनों ने घटना को लेकर बताया कि रात्रि में काशी यादव घर पर सोया था तभी उसके सौतेले भाई एवं अन्य कुछ लोगों ने उसपर तेजधार हथियार से वार किया।