झाझा: घोटरी जंगल में साइकिल और बाइक की हुई टक्कर, 3 लोग हुए घायल
Jhajha, Jamui | Sep 14, 2024 सिमुलतला चकाई मुख्य मार्ग घोटरी जंगल में बाइक और साइकिल की सीधी टक्कर में तीन लोग घायल हो गया। साइकिल सवार की पहचान बथनावरण गांव के रहने वाले मो. आलम अंसारी तथा बाइक सवार की पहचान कटोरिया बाजार निवासी सूरज गुप्ता एवं विनोद गुप्ता के रूप में हुई है। तीनो घायल को डायल 112 की पुलिस एक निजी क्लिीनिक में भर्ती करवाया जहां तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ।