डंडई: डंडई में राशन घोटाले की परतें गहरी: दुकान के बाद अब घर से भी 56 बोरी चावल बरामद
Dandai, Garhwa | Apr 6, 2026 डंडई प्रखंड में डाकिया योजना के चावल को लेकर चल रही जांच में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। एसडीएम संजय कुमार के निर्देश पर बीडीओ देवलाल करमाली ने उप प्रमुख के आवास की तलाशी ली, जहां से 56 बोरी चावल बरामद हुआ। इससे पहले शिवम ट्रेडर्स दुकान से 65 बोरी चावल मिला था, जिसे प्रशासन ने सील कर दिया था। अब कुल मिलाकर 121 बोरी चावल मिलने से मामला और गरमा गया है। रवि