बिहार: गिरियक बाजार में ट्रैक्टर के डाला से टकराने के कारण एक व्यक्ति की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Nov 23, 2024 गिरियक बाजार में शनिवार की सुबह 11 बजे ट्रैक्टर के डाला से टकराकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मानपुर गांव निवासी मोहम्मद अख्तर के 32 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अशलम है।मृतक के परिवार ने बताया की किसी काम से गिरियक बाजार आये थे उसी दौरान एक ट्रैक्टर का डाला का कील निकल गया और डाला से मोहम्मद अशलम को गंभीर चोट लगी जिससे मौत हो गई।