डीसी कंचन सिंह ने सोमवार 3 बजे कहा कि बकरीद का पर्व जिले में शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। प्रशासन ने नमाज स्थलों, स्वच्छता, यातायात और सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।