मंगलवार को 5 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ-शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण, एएनसी जांच, आयुष्मान कार्ड, क्षय रोग उन्मूलन सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की।