सुपौल: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सुपौल में पेट्रोल-डीजल और दूध की बढ़ी कीमतों पर जोरदार प्रदर्शन
Supaul, Supaul | May 17, 2026 सुपौल में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं दूध की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जिला कांग्रेस पिछड़ा विभाग के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने किया। जहां मौके पर कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।