बजाग: सरवाही गांव में पानी सप्लाई को लेकर ऑपरेटर कर रहा मनमानी, ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त
Bajag, Dindori | Jun 3, 2026 डिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड के सरवाही गांव में पानी सप्लाई को लेकर ऑपरेटर मनमानी कर रहा है जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। दरअसल ग्रामीणों ने बुधवार शाम 4:00 बजे मीडिया को बताया कि ऑपरेटर पानी सप्लाई को लेकर मनमानी कर रहा है और समिति के सदस्यों के साथ गाली गलौज करते हुए डराने धमकाने का प्रयास कर रहा ।